भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची किया जारी,इन्हे बनाया प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची किया जारी,इन्हे बनाया प्रत्याशी

जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 100 नगर पालिका परिषद में भाजपा ने 99 नगर पालिका परिषद में प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने आधी आबादी को प्रतिनिधित्व का पूरा मौका देने के लिए 43 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है।

जौनपुर जिले का चुनाव प्रथम चरण में चार मई को होना है। इसके लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन का समय यानी सोमवार का ही समय बचा है। इस एक दिन में कई प्रमुख दावेदारों के नामांकन होंगे।

रविवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार जौनपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए मनोरमा मौर्या उम्मीदवार होंगी। इनके पति डॉ. रामसूरत मौर्या भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष हैं। वह निवर्तमान सभासद भी हैं। इसी तरह मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए कपिल गुप्ता को टिकट मिला है।

कपिल गुप्ता 2012 से 2017 तक यहां से राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर चेयरमैन भी रह चुके हैं। शाहगंज से भाजपा ने फिर गीता जायसवाल पर दांव लगाया है। गीता शाहगंज की निवर्तमान चेयरमैन हैं। 2017 के चुनाव में ये भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़कर चेयरमैन बनी थीं।

नगर पंचायतों में इनपर जताया भरोसापहली बार कचगांव से राजीव कुमार सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। इसी तरह खेतासराय से रूपेश गुप्ता, बदलापुर से सीमा सिंह, जफराबाद से पूनम श्रीवास्तव, गौराबादशाहपुर से सीतामणि, रामपुर से छेदीलाल जायसवाल, मड़ियाहूं से सोनी जायसवाल, मछलीशहर से नितेश जायसवाल, केराकत से गीता गुप्ता को टिकट मिला है। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने