आजमगढ़। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्त को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,चोरी का सामान बरामद।
5 अप्रैल को वादी राजेश कुमार सिंह पुत्र रामनरायन सिंह ग्राम मझगांवाँ थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि आज रात्रि समय 00.35 बजे मेहनाजपुर थाने के अन्तर्गत ग्रा0 रामपुर में स्थित वादी की देशी मदिरा की सरकारी दुकान पर दो अज्ञात
व्यक्ति द्वारा दुकान पर लगे CCTV कैमरा चुरा लिया गया। जिसका CCTV फुटेज और विडियो वादी के पास रिकार्ड है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 93/2023 धारा 379 भादवि बनाम 02 नफर नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में 03 अभियुक्तों - 1. शिवम पाण्डेय पुत्र लवकुश पाण्डेय निवसी डुहूरु थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 2. राहुल यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी बहरामपुर चौबाहा थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम कूबा खास थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 3. मोनू सिंह पुत्र रवि सिंह निवासी लालमऊ थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में आया जिनके कब्जे से 01 अदद सीसीटीवी कैमरा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण :-
दिनांक 09.04.23 को व0उ0नि0 मोती लाल पटेल व उ0नि0 रमेश सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1.शिवम पाण्डेय पुत्र लवकुश पाण्डेय निवसी डुहूरु थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 2. राहुल यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी बहरामपुर चौबाहा थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम कूबा खास थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ को डुहूरु बाजार से समय 09.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 93 /23 धारा 379,411 भादवि थाना मेहनाजपुर,आजमगढ़
अपराधिक इतिहास :-
मु0अ0सं0 93 /23 धारा 379,411 भादवि थाना मेहनाजपुर,आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1.शिवम पाण्डेय पुत्र लवकुश पाण्डेय निवसी डुहूरु थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ
2. राहुल यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी बहरामपुर चौबाहा थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम कूबा खास थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ
विवरण बरामदगी : -
01 अदद सीसीटीवी कैमरा
गिरफ्तार करने वाली टीम :-
व0उ0नि0 मोती लाल पटेल व उ0नि0 रमेश सिंह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें