सौ से अधिक क्रय केन्द्र होने के बावजूद धीमी गति से हो रही गेहूं की खरीद

सौ से अधिक क्रय केन्द्र होने के बावजूद धीमी गति से हो रही गेहूं की खरीद

जौनपुर। जिले में गेंहू की खरीद काफी धीमी गति से हो रही है। प्रशासन ने जिस सोच के साथ सौ से अधिक केन्द्र खोले थे। उसके हिसाब से अब तक न तो किसान केन्द्र पर पहुंच रहे है और न ही अधिकारी ही किसानों से सम्पर्क साध रहे है।

नतीजा अब तक जौनपुर में 2131 एमटी गेंहू खरीदा जा सका। मौजूदा स्थिती को देखते हुए अधिकारी परेशान है। मालूम हो कि जिले में 3253 पंजीकृत किसानो ने ही 621 किसानो ने अपनी उपज को बेचा है। सरकार की ओर से जौनपुर को 15 जून तक 72 हजार एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला है। खरीद बढ़ाने को विभाग कर प्रधानों-किसानों से सम्पर्क करने का दावा कर रहा है। वैसे माना जा रहा है कि किसानों को खेत में व्यापारी अच्छी कीमत नगद के रुप में दे दे रहे है। इसलिए किसान गेंहू बेच दे रहे है। व्यापारी गेंहू के साथ किसान से उसका भूसा भी ले रहा है। ताकि बाजार में वह अच्छा मुनाफा लेकर बेच सके। साभार एचटी।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने