गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के पिपरही गांव में अज्ञात हमलावरों ने रविवार रात घर के बाहर सो रहे कोटेदार सुबेदार यादव को गोली मार दी।
इसमें वह घायल हो गये उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि वह खतरे से बाहर हैं।
सुबेदार (50) गर्मी की वजह से घर के बाहर बरामदे में चौकी पर सोये थे। रात करीब 10.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली कंधे को पार करते हुए निकल गई। बुरी तरह घायल कोटेदार को आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने ही सीओ सहित नंदगंज के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, कोटेदार को किसने गोली मारी और क्यों मारी। इसको लेकर परिजन भी आश्वस्त नहीं है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें