जौनपुर। डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री बृजेश कुमार गौतम के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री गौरव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.05.2023 को प्रभारी निरीक्षक श्री विजय शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 82/23 धारा 392 भा0द0वि0 थाना चन्दवक जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता 1. सोनी देवी पत्नी विनोद कुमार 2. निर्मला देवी पत्नी बच्चन राम निवासीगण ग्राम हिरामनपुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी को समय 06.10 बजे डोभी रेलवे स्टेशन से एक सोने की चैन वजन लगभग 8 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्ता
1.सोनी देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी ग्राम हिरामनपुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी
2. निर्मला देवी पत्नी बच्चन राम निवासी ग्राम हिरामनपुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी
बरामदगी
एक सोने की चैन वजन लगभग 8 ग्राम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य
1. प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 देवेन्द्र कुमार दूबे चौकी प्रभारी पतरही थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 संजय सिंह मय थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
4. म0का0 श्वेता सिंह थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें