जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित गोमती नदी पर बने शास्त्री पुल की मरम्मत कार्य करीब 60 फीसदी पूर्ण हो चुका है। इस मार्ग से करीब एक माह से दोपहिया वाहन छोड़कर शेष बड़े वाहनों पर रोक थी।
अब शुक्रवार से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगा। आजमगढ़ मार्ग पर स्थित गोमती नदी पर बना शास्त्री पुल जर्जर स्थिति में था। पुल की मरम्मत 13 अप्रैल से शुरू हो गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर एक माह के लिए बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। पुल की मरम्मत करीब 60 फीसदी तक पूर्ण हो चुकी है। आवागमन में लोगों को दिक्कतें न हो इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया था। बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश करने से आए दिन जाम लग जा रहा था। इससे लोगों को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब जरूरी कार्य पूर्ण होने से शुक्रवार से आवागमन पूरी तरह शुरू हो जाएगा। शास्त्री पुल का शिलान्यास चार जनवरी 1977 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की मौजूदगी में किया गया था। उसी साल यह पुल बन भी गया। शास्त्री पुल की रेलिंग बीते दो वर्षों से काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल का मरम्मत कार्य करीब 60 फीसदी पूर्ण हो गया है। मरम्मत कार्य शुरू होने से इस पुल पर एक माह के लिए बड़े वाहनों पर रोक थी। अब शुक्रवार से बड़े वाहनों का भी आवागमन शुरू हो जाएगा। - जैनू राम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग साभार ए यू।
![]() |
फोटा साभार, जेएनएन |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें