इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति आर पी यादव का निधन

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति आर पी यादव का निधन

जौनपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति आर पी यादव का शुक्रवार को एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 79 वर्ष के थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जौनपुर जिले के ग्राम सफीपुर पोस्ट खेतासराय के मूल निवासी श्री यादव योग्य, अनुभवी, विद्वान, विधि के ज्ञाता ,व्यवहार कुशल थे।

उन्होने विभिन्न जिलों में जिलाद न्यायाधीश के पद की गरिमा को सुशोभित किया था।

जिले के अधिवक्ता वी आर यादव ने बताया कि पूर्व न्यायमूर्ति आर पी यादव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह आदि गंगा गोमती के पावन तट सुतौली ( खुटहन) जौनपुर घाट पर पूर्व नागरिक सम्मान के साथ होगा। साभार एनएस।

आरपी यादव,फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने