अलग अलग क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक की मौत आधा दर्जन लोग गम्भीर रुप से घायल

अलग अलग क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक की मौत आधा दर्जन लोग गम्भीर रुप से घायल

जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सरपतहां थाना क्षेत्र चिल्हीरामपुर निवासी 20 वर्षीय रामजनम पुत्र कांता मंगलवार को देर रात लगभग नौ बजे बाइक से कही निमंत्रण मे जा रहा था।

जनपद सुल्तानपुर के सूरापुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मगरवारा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे सिर मे गंम्भीर चोट लग गयी। उपचार के दौरान मौत हो गयी। रामजनम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

चंदवक औड़िहार मार्ग पर जमुनीबारी गांव के पास सड़क किनारे लटक रहे बास से टकराकर बीरीबारी गांव निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय अकबर शाह पुत्र जलालूद्दीन घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी डोभी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।

शाहगंज तहसील क्षेत्र के सारी मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार पिता पुत्र-पुत्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर बाजार निवासी 32 वर्षीय राहुल शुक्ला पुत्र काली प्रसाद अपने 8 वर्षीय देव शुक्ला व 7 वर्षीय पुत्री परी को बाइक पर बिठाकर मंगलवार की देर रात शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। सारी मोड़ के समीप तेज बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर पड़े। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने