जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को बदलापुर सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों की संख्या की जानकारी करने के बाद कुछ मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया।
उन्होंने अस्पताल में व्याप्त गंदगी के कारण उठ रही दुर्गंध पर अधीक्षक डॉ. संजय दुबे को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने टेलीमेडिसिन सेंटर पर बैठकर डॉक्टर के उपलब्धता की जानकारी ली। महिला चिकित्सक डॉक्टर लकी शुक्ला व डॉक्टर रिचा दुबे के ओपीडी कक्ष में महिला मरीजों के संख्या की जानकारी ली।
पता चला कि महिला चिकित्सकों ने 35-35 मरीजों को देखा है, जिसमें एक गर्भवती महिला को खून की कमी के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दंत कक्ष में पहुंचकर उन्होंने ओपीडी कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दांत के डॉक्टर को कड़ी फटकार लगाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने अपनी जांच में पाया कि सीएचसी बदलापुर में टीवी के मरीजों की जांच कम हो रही है।
कुल मरीजों के सापेक्ष 10 फीसदी टीवी के मरीजों की जांच होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सीएससी में व्याप्त खामियों के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय दुबे से स्पष्टीकरण मांगा है, वही सभी चिकित्सकों को चेतावनी पत्र निर्गत किया है। इस मौके पर डा. गौरव सिंह, डॉ. कोविदेंद्र त्रिपाठी, डॉ. लकी शुक्ला, डा. रिचा दुबे आदि मौजूद रही। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें