नदी में मछली मारने के दौरान दो पक्षों में विवाद में चली गोली, एक हुआ घायल

नदी में मछली मारने के दौरान दो पक्षों में विवाद में चली गोली, एक हुआ घायल

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के चितरसारी गांव के पास सई नदी में मछली मारने को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल को परिवार के लोग के लोग बक्शा सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, कुछ युवक सई नदी में मछली मार रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो मारपीट होने लगी।

इसी बीच एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली पट्टीराव थाना बक्शा निवासी अखिलेश निषाद (26) के कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। अखिलेश के साथी आशीष ने परिजनों को सूचना दी और उसे घर ले गया।

इसके बाद परिजन अखिलेश को सीएचसी बक्शा ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सिकरारा थाना क्षेत्र के लेदुआ गांव निवासी सौरभ, श्याम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने भी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने