जौनपुर । अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को दोपहर बाद जौनपुर नगर के ओलंदगंज स्थित गौतमबुद्ध होटल में छापेमारी की।
इस दौरान होटल में बैठी छह लड़कियों के साथ ही मैनेजर व तीन युवकों को पकड़ लिया। सभी को सदर कोतवाली ले जाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दोपहर में जेसीज से ओलंदगंज तक अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि भाजपा के शहर कार्यालय के ऊपर स्थित तल पर संचालित गौतमबुद्ध होटल में बाहर से लड़कियों को लाकर गलत कार्य कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र का माहौल गंदा हो रहा है। इसके बाद होटल में पहुंचा तो देखा कि तीन लड़कियां एक कमरे में बैठी थीं। वहीं तीन कमरों में तीन लड़कियां व तीन युवक मिले। इसके साथ ही कमरों में आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। इसके बाद तीन युवकों व होटल के मैनेजर को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। उक्त होटल मऊ निवासी लल्लन सिंह का है। जो इन दिनों जौनपुर में रहते हैं। यह पेट्रोल पंप संचालन के साथ ही ठेकेदारी करते हैं। साभार जेएनएन।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/ParmarTimes/status/1662126291850768386?t=ZSlpoKWcGsZXt91ZV8O89Q&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें