रामपुर। बदमाशों ने टायर पंक्चर मिस्त्री के घर में घुसे। आरोप है कि बंधक बनाकर उसके सामने पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी के सामने गैंगरेप किया। अब पुलिस के इस बयान पर पुलिस उलझ गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
मामला रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात का है। सूचना पर मौके पर SP अशोक शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पंक्चर मिस्त्री का आरोप है कि शनिवार देर रात तीन बदमाश उसके घर में घुस आए। उन्होंने पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध पर आरोपियों ने उसे पलंग से बांध दिया। इसी बीच उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी बचाने आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी दबोच लिया। आरोप है कि एक आरोपी ने उसकी पत्नी और दो ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बदमाशों के जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता मां-बेटी ने पंक्चर मिस्त्री को बंधक मुक्त किया। थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि रात में पुलिस को चोरी की सूचना दी गई थी, सुबह दुष्कर्म की घटना बताई गई। साभार पत्रिका।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें