जौनपुर कोर्ट में पेशी पर पहुंचे दो बंदियों को पुलिस के सामने ही मार दी गोली,भीड़ ने आरोपी को पकड़ा

जौनपुर कोर्ट में पेशी पर पहुंचे दो बंदियों को पुलिस के सामने ही मार दी गोली,भीड़ ने आरोपी को पकड़ा

जौनपुर। जिले में एक बार फिर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। जौनपुर कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। पेशी पर पहुंचे दो बंदियों को पुलिस के सामने ही गोली मार दी गई।इस दौरान दो गोली तो मिस हो गई, लेकिन एक-एक गोली बंदियों को लग गई।

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वारदात को तब अंजाम जिया गया जब पुलिस अभीरक्षा में दोनों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। जब कोर्ट परिसर में गोली चली तो वहां भगदड़ मच गई।

जिले के धर्मापुर बाजार में एक दुकान पर अंडा खाने के दौरान 6 मई 2022 को ठकुरची (धर्मापुर) निवासी बादल यादव और उतरगावां निवासी अंकित यादव को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। जिला अस्पताल ले जाने पर बादल यादव को मृत घोषित कर दिया गया।

उस हत्याकांड में नामजद सत्य प्रकाश उर्फ सूर्य प्रकाश उर्फ गोलू राय और मिथिलेश गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों जिला कारागार में निरूद्ध हैं। मंगलवार को उस मामले में दोनों की पेशी थी। उधर से बादल के भाई व अन्य गवाहों को भी गवाही के लिए बुलाया गया था।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सत्य प्रकाश और मिथिलेश को पुलिस लेकर न्यायालय जा रही थी। कोर्ट परिसर में पहुंचने पर ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी। एक गोली मिथिलेश के पीठ में और दूसरी सत्य प्रकाश के हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज़ से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एएसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। गोली लगने से घायल बंदियों का इलाज चल रहा है। साभार ए यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com






0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने