कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो बार केंद्र में बनी मोदी सरकार, दर्शना सिंह

कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो बार केंद्र में बनी मोदी सरकार, दर्शना सिंह

जौनपुर। भाजपा के मल्हनी विधानसभा की टिफिन बैठक बुधवार को लखौवा स्थित फार्मेसी स्कूल में हुई। इसमें राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा की और उनको जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा।

राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो बार केंद्र में मोदी सरकार बनी। वो कार्यकर्ता ही थे, जिन्होंने लोगों के बीच जाकर वोट के बदले एक अच्छी सरकार देने का वादा किया होगा। मोदी सरकार ने उन वादों को पूरा किया है। अब उन उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी और देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। पिछले नौ वर्षो में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर आज संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है।

2014 में पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि विकास सर्वसमावेशी एवं सर्वस्पर्शी हो ताकि सरकार की सभी योजनाओ का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो सके।

उक्त अवसर पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, सजल सिंह, बेचन पाण्डेय, रागिनी सिंह, अजय मिश्र, देवी प्रसाद सिंह, भूपेश सिंह, शैलेन्द्र दुबे, प्रबुद्व दुबे, अरविंद सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, शैलेश सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, घनश्याम यादव, अजीत सिंह विकास, अंकुश यादव, विनोद सिंह, सोनी सिंह, अभिषेक मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने