जौनपुर। केराकत क्षेत्र के देवकली बाजार में बदमाशों ने मुर्गा व मछली के व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया। जेब में रखे 22 हजार रुपये भी लूट लए गए। रात में उसकी दुकान जला दी, जिससे लगभग 50 हजार के मुर्गे व मछलियां जल गयी।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी।
जानकारी के अनुसार पसेंवा गांव निवासी वंशराज निषाद का देवकली बाजार में मुर्गा व मछली की दुकान है। मंगलवार की रात नौ बजे वंशराज दुकान बन्द कर अपने घर जा रहा था कि रास्ते में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशो ने रोक लिया और मारने पीटने लगे। वंशराज घायल हो गया। जेब में पड़ा 22 हजार बदमाशों ने निकाल लिया। बदमाशों ने जाते जाते धमकी दी कि अगर थाने पर शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। पीड़ित किसी तरह थाने पंहुचा और पुलिस को तहरीर दी। रात में बदमाश फिर उसकी दुकान पर पंहुचे और पेट्रोल छिड़ककर उसके दुकान में आग लगा दी। दुकान में आग लगने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें