गाजीपुर । जिले के कासिमाबाद क्षेत्र में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का बलिया से लखनऊ जाते समय पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया वार्ता में राजा भैया ने कहा कि राजवाड़ा की बात 80 वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका है।
आज भारत में लोकतंत्र है और लोकतंत्र ही रहना चाहिए। सभी लोग लोकतंत्र के सिपाही हैं, हमें समन्वय स्थापित करने में कोई कठिनाई नहीं है। 2024 की चुनावी रणनीति पर उन्होंने कहा कि समय के साथ बताया जाएगा। इस मौके पर राजेश सिंह पप्पू, राकेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह का लखनऊ जाते वक्त कासिमाबाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। राजा भैया ने इस दौरान लोगों के बीच कुछ वक्त बिताया और फिर आगे के लिए रवाना हो गए। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें