बाइक से ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया

बाइक से ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया

जौनपुर। बाइक से ससुराल जा रहा युवक अचानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय जौनपुर ले जाया गया। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली दुबान गांव निवासी सुनील दुबे (35) पुत्र सालिक राम दुबे टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बताते हैं सोमवार की देर शाम सुनील दुबे बाइक से अपनी ससुराल सुजानगंज जा रहा था। अभी वह जामताली सुजानगंज रोड पर कुंदहा गांव के चारों धाम मंदिर के पास पहुंचा था कि अचानक वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे सुनील को गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे ससुरालीजनों ने बेहोशी की हालत मे उसे सुजानगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर बिगड़ती हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खास बात यह है कि शालिक राम दुबे का सुनील दुबे इकलौता पुत्र था। सुनील दुबे के दो मासूम बेटे हैं। एक 5 वर्ष का और दूसरा 3 वर्ष का है। अचानक दो मासूम बेटों के सिर से पिता का साया सदैव के लिए उजड़ गया। साभार एचटी।

सुनील दुबे,फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने