अजब गजब। ब्रह्मांड एक अद्भुत जगह है। प्रकृति से जुड़े कई रहस्य हैं। कुदरत हमारी समझ से परे है और हिरण का सांप को खाते हुए ये वायरल वीडियो इसका जीता-जागता उदाहरण है।
एक मांसाहारी जानवर के सांप को खाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाली प्रतिक्रियाओं को देखा। कई लोगों ने वीडियो को देखकर अपने मुताबिक कमेंट करे।
IFS सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो डासी है। ऐसा वीडियो शायद पहले कभी ना देखा गया होगा। नंदा को जंगली जानवरों के मनमोहक वीडियो साझा करने के लिए जाना जाता है। अब उनके इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया।
उन्होंने वीडियो शेयर करने के बाद लिखा, ‘कैमरे हमें प्रकृति को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर रहे हैं। हां। शाकाहारी जानवर कई बार सांपों को खा जाते हैं।’ वीडियो में, हम एक हिरण को एक सांप को चबाते हुए देख सकते हैं।
ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से, वीडियो को 51.5K से अधिक बार देखा जा चुका है। नेटिजेंस वीडियो पर कई तरह के तर्क दे रहे हैं, लेकिन क्लिप साबित करता है कि हम जितना अधिक प्रकृति को समझने की बात कहते हैं, वह हमें और गहराई में ले जाते हैं। साभार न्यूज 24.
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/susantananda3/status/1667936291714142208?t=_wsiCfkKEDhcSAXd9le0iA&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें