अनिल यादव की हत्या का पुल‍िस ने किया चौंकाने वाला खुलासा,बहनोई से अवैध संबंधों में पत्नी ने की थी पत‍ि की हत्या

अनिल यादव की हत्या का पुल‍िस ने किया चौंकाने वाला खुलासा,बहनोई से अवैध संबंधों में पत्नी ने की थी पत‍ि की हत्या

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र सीरगोवर्धन के रहने वाले अनिल यादव की हत्या का पुल‍िस ने चौंकाने वाला खुलासा क‍िया है। पुल‍िस ने मामले में अन‍िल की पत्नी और उसके बहनोई को ग‍िरफ्तार कि‍या है।

अन‍िल की पत्नी अनीता का अपने बहनोई सुरेंद्र से अवैध संबंध था। अवैध संबंधों के कारण ही अन‍िल की हत्‍या कर दी गई। पुलिस उपायुक्त आरएस गौतम ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।

नाले में म‍िला था अन‍िल का शव

उन्होंने बताया कि अनिल का शव 22 जून को चंदौली जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत बौरी गांव स्थित एक नाले में मिला था। बताया कि अनीता के बहनोई सुरेंद्र यादव ने अनिल को जहरीला पदार्थ खिलाया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वैगनआर कार से शव चंदौली जिले में ले जाकर फेंक दिया।

पुल‍िस ने आरोप‍ियों को क‍िया ग‍िरफ्तार

शुक्रवार को पुलिस ने लौटूबीर पुलिया के पास अभियुक्त सुरेंद्र यादव, अनीता यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। साभार जेएनएन।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने