गाजियाबाद। जिले की साहिबाबाद थाना पुलिस ने राजेंद्र नगर सेक्टर-5 एक फ्लैट में चल रहे अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात 10 बजे पुलिस टीम ने फ्लैट पर छापा मारकर दो महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो महिला और सात पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट महिला ने किराये पर लिया था, जहां ग्राहकों के अनुसार, महिलाओं को बुलाया जाता था। हालांकि, फ्लैट का मालिक अभी फरार चल रहा है। पूछताछ में एक महिला की भागीदारी की बात सामने आ रही है।
देह व्यापार रैकेट का संचालन गिरफ्तार एक महिला द्वारा किया जा रहा था। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक माह के अंदर यह तीसरी कार्रवाई की गई है। इससे पहले 24 मई को लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित पैसेफिक मॉल के अंदर स्पा की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 60 महिलाओं और 39 पुरुषों को हिरासत में लिया गया था। इसमें से दो महिला और 11 पुरुषों को जेल भेजा गया था।
इंदिरापुरम में 14 मई को जयपुरिया सनराइज के अंदर स्पा की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए सात महिलाओं को छुड़ाया था। मामले में एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें