एसपी ने 11 निरीक्षक व 10 उप निरीक्षको को किया इधर से उधर,तीन थाना प्रभारियों को थानाध्यक्ष पद से हटाया

एसपी ने 11 निरीक्षक व 10 उप निरीक्षको को किया इधर से उधर,तीन थाना प्रभारियों को थानाध्यक्ष पद से हटाया

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने धर्मांतरण मामले में पवई थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिये है। इसके साथ ही शिथिलता बरतने पर तीन थाना प्रभारियों को थानाध्यक्ष पद से हटा दिया है।

वहीं जनपद के कुल 11 निरीक्षक व 10 उप निरीक्षको का भी स्थानांतरण किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया जून माह की परफारमेंस का आंकलन करते हुए उक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पवई थानाध्यक्ष रमेश कुमार को धर्मांतरण से सम्बन्धित प्रकरण में अभिसूचना संकलन में शिथिलता बरतने, कार्रवाई में लापरवाही, टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध शून्य कार्रवाई करने पर दोषी पाये जाने पर निलंबित कर दिया गया है। इसके के साथ ही थानाध्यक्ष महराजगंज कमलकांत वर्मा को भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरण में लापरवाही बरतने, टॉप-10 अपराधियों, गैंगेस्टर, गैंग पंजीकरण व 14(1) की कार्रवाई में बार- बार निर्देश के बावजूद भी लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। निजामाबाद थानध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को डबल मर्डर के अनावरण में संतोषजनक प्रयास न करने एवं महिला संबंधित अपराध में शिथिलता बरतने पर हटाया गया। वहीं अहरौला थाना प्रभारी योगेन्द्र बहादुर सिंह को जहरखुरानी, पशुतस्करी, अभ्यस्त एवं टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई न करने पर हटाया गया है।
जारी की गई सूची के अनुसार निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक अपराध व प्रभारी थाना गंभीरपुर, निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज,  निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार पाल को लाइन से प्रभारी निरीक्षक तरवां, निरीक्षक अनुराग कुमार को निरीक्षक अपराध थाना दीदारगंज से निरीक्षक अपराध थाना पवई, निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को थाना अहरौला से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को थाना निजामाबाद से क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी कप्तानगंज से निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर, निरीक्षक सूर्यवंश यादव को निरीक्षक अपराध थाना निजामाबाद से निरीक्षक अपराध थाना दीदारगंज, निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी निरीक्षक अपराध थाना कप्तानगंज को निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली जीयनपुर व निरीक्षक अवधेश अवस्थी निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली जीयनपुर को निरीक्षक अपराध थाना मेहनाजपुर बनाया गया है। इसी क्रम में एसपी ने उपनिरीक्षक धीरेंद्र बहादुर सिंह चौकी गंभीरपुर को थाना तरवां, अजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गंभीरपुर, एसआई सच्चिदानंद को थाना मेहनाजपुर से निजामाबाद, संजय सिंह को थाना सिधारी से महराजगंज, विजय प्रकाश मौर्या को थाना प्रभारी गंभीरपुर से थाना प्रभारी कप्तानगंज, बसंत लाल थाना प्रभारी तरवां को थाना प्रभारी बिलरियागंज, ब्रह्मदीन पांडेय थानाध्यक्ष बिलरियागंज को थानाध्यक्ष कंधरापुर, सुनील कुमार दुबे थानाध्यक्ष कंधरापुर को थानाध्यक्ष अहरौला, रमेश कुमार थानाध्यक्ष पवई को निलंबित पर पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष महराजगंज कमलाकांत वर्मा को चौकी प्रभारी मार्टीनगंज बनाया गया है। छुट्टी से लौटते ही एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने अभी और ऐसी कार्रवाई होने से इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर यह कवायद की गई है। साभार एचटी।

एसपी आजमगढ़,अनुराग आर्य

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने