आजमगढ़। जिले की पुलिस ने सड़क पर बाइक लगाकर पुलिस की गाड़ी रोकने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों पर आरोप है कि जब इन लोगों से बाइक हटाने को कहा गया तो गाली-गलौच की गई। इस मामले में पुलिस ने बताया कि देवेश यादव, धर्मेन्द्र यादव उर्फ गब्बू, वीरेन्द्र यादव, बृजलाल यादव, अमित यादव के साथ तीन अज्ञात लोगों ने बीच सड़क पर पीआरवी वाहन के सामने बाइक और साइकिल लगाकर रास्ता बंद कर दिया। जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब आरोपियों से बाइक हटाने का कहा गया तो आरोपियों ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर सुधीर पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इसके तहत दो आरोपियों धर्मेन्द्र यादव उर्फ गब्बू और बृजलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को नयायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें