परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के तरबनवां गांव में शुक्रवार की देर रात्रि को परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार तरबनवां गांव निवासी अजय की शादी सुनैना देवी (22) से हुई थी। पारिवारिक कलह से परेशान होकर सुनैना ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति तीन दिन पहले ही दुबई से घर आया हुआ था। सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता किशोर राम परिवार के लोगों के साथ आए। किशोर राम ने बताया कि सुनैना को शादी के बाद से ससुराली दहेज को लेकर उत्पीड़न करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दी है। थानाध्यक्ष शादियाबाद महेशपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर घटना की वजह घरेलू कलह माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता के तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दिया गया है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने