जलालपुर, जौनपुर। पराऊगंज बाजार के समीप एक गांव की दिब्यांग युवती के साथ शुक्रवार को पड़ोस के युवक ने दुराचार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को परिजनों ने सूचना दे दिया था।
पुलिस का कहना था कि मौखिक सूचना मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव में एक दिव्यांग युवती रहती है। जिसके बारे में बताया कि वह कुछ मंद बुद्धि की है। युवती के परिजनों के अनुसार पड़ोसी युवक ने युवती को बहका -फुसलाकर पास के एक खाली मकान में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से लौटकर आयी युवती ने जानकारी दी। परिवार के लोग चौकी पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पराऊगंज पुलिस चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र भाई पटेल ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना पीड़िता के परिजनों ने दी है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना सत्य पाये जाने पर मुकदमा दर्ज कारवाई की जायेगी। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें