आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर में रात को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कप्तानगंज धाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक बदमाश टहर किशुनदेवपुर के पास से गुजरने वाला है। सूचना पर गुरूलार की रात मौके पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। तेज गति से आ रहे बाइक सवार को देख जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायर करने लगा। आत्मरक्षार्थ में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली की बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान हीरालाल निवासी छतौना थाना अहरौला निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह निजामाबाद क्षेत्र के निवासी रहे पूर्व प्रधान की हत्या में आरोपी है और फरार चल रहा है। साभार एचटी।
![]() |
पकड़ा गया हत्यारोपित |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें