दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,दूसरा युवक घायल

दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,दूसरा युवक घायल

गाजीपुर। दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने बाइक से दोस्त के साथ जा रहा सैदपुर के पिपनार गांव के मौजा जहांचक्क निवासी विनोद विश्वकर्मा (34) बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर नेवादा (फूलपुर) गांव के सामने शनिवार को बोलेरो से टकरा गया।

विनोद हवा में उछलते हुए दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दोस्त घायल हो गया।

सैदपुर थाना क्षेत्र के पिपनार गांव के मौजा जहांचक्क निवासी विनोद विश्वकर्मा पुत्र सेवालाल विश्वकर्मा दुबई में प्राइवेट नौकरी करता था। सुबह घर से अपने गांव के पास के बैरवा निवासी दीपक यादव पुत्र जगदीश यादव के साथ बाइक से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकला। यहां से उसे शारजाह का विमान पकड़ना था। दोपहर 12.30 बजे के करीब उड़ान थी। समय से घर से न निकलने के कारण विमान छूटने का डर सताने लगा। इस पर विनोद तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। नेवादा के पास बोलेरो से उसकी बाइक टकरा गई। इसके बाद बाइक समेत दोनों गिर पड़े। विनोद हवा में उछलते हुए सड़क किनारे मंदिर के चबूतरे से जा टकराया। हेलमेट निकल गया और सिर चबूतरे में टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त दीपक सड़क किनारे खेत में जा गिरा। उसका पैर दो जगह से टूट गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। फूलपुर पुलिस ने विनोद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम सैदपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने