जौनपुर। जफराबाद कस्बे में शनिवार को कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर मुस्लिम बंधुओ ने स्वागत किया। यह पहला मौका है जब जफराबाद में कावड़ियों का इस तरह से स्वागत किया गया। मालूम हो कि शनिवार को हर हर महादेव कांवड़िया संघ जफराबाद के नेतृत्व में एक सौ 51 लोग कावड़ लेकर आदि गंगा गोमती से जल लेकर चौरा माता मंदिर होते हुए जलाभिषेक करने काशी विश्वनाथ महादेव वाराणसी रवाना हुए।
कावड़ियों की यात्रा को देखते हुए पूरे कस्बे को सुबह ही एकदम साफ किया गया। सफाई के साथ साथ चूने का छिड़काव करवाकर दुरुस्त करवा दिया गया था। जफराबाद के इतिहास में सद्भाव का अद्भुत नजारा दिखा। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहिला के प्रतिनिधि डा. सरफराज खान व सपा नेता जमाल हाशमी बाबू,रिजवान ने कांवरियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके अलावा कावड़ियों का नगर पंचायत कर्मियों ने भी स्वागत किया। जगह जगह कावड़ियों पर पुष्पवर्षा की गयी। सुरक्षा की दृष्टि से ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद, राजेश सिंह,गोविंद त्रिपाठी मौजूद रहे। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें