मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 हजार का इनमिया को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 हजार का इनमिया को किया गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बेलाव घाट के पास गुरुवार की सुबह पुलिस ने 25 हजार के एक इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही थी।थानाप्रभारी किशोर कुमार चौबे को मुखबिर से सूचना मिली के 25 हजार का इनमिया पशु तस्कर अकबर खलीफा पुत्र सन्नू खलीफा निवासी चैनपुर वार्ड संख्या 8 थाना चैनपुर जनपद कैमूर बिहार बेलाव घाट के पास मौजूद है।वह कही भागने के फिराक में है।सूचना मिलते ही थानाप्रभारी श्री चौबे, इंस्पेक्टर हरिनारायण पटेल व राजेश सिंह सेंगर, विपुल राय के साथ भोर में ही उक्त बेलाव घाट पूल के पास पहुंच कर घेरेबन्दी कर लिया।

पुलिस को देख कर तस्कर भागने लगा।पुलिस ने दौड़ा कर उसे दबोच लिया।क्षेत्र के महरुपुर के पास हाइवे पर 16 मई को एक कन्टेनर में दो दर्जन से अधिक मृत गाय व बछड़े मिले थे। यह पशु तस्कर उस घटना का मुख्य आरोपी था। पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। साभार एचटी।

पकड़ा गया इनामिया पशु तस्कर

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने