जौनपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जौनपुर के तीन स्टेशनों के साथ साथ देश भर में 508 रेलवे स्टेशन के कायकल्प कार्य का बर्चुअल शिलान्यास किया।
एलईडी पर लोगों ने प्रधानमंत्री को लाइव सुना। जौनपुर जंक्शन के कायाकल्प को पर 30 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार शाहगंज जंक्शन पर 20 करोड़ 27 लाख और जंघई जंक्शन पर 28 करोड़ 38 लाख विकास पर खर्च होंगे।
जिले में जौनपुर जंक्शन, जंघई जंक्शन व शाहगंज जंक्शन के शिलान्यास मौके पर सांसद, विधायक, मंत्री व स्थानीय नेता मौजूद रहे। हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने खुशी का इजहार किया कि अब अपने जिले में भी हाईटेक स्टेशन होगा। जौनपुर जंक्शन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी रही और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश यादव और विधायक बदलापुर रमेश मिश्र उपस्थित रहे। सीमा द्विवेदी जौनपुर जंक्शन पर लगे शिलापट्ट से पर्दा हटाकर शिलान्यास की। जंघई जंक्शन पर सांसद बीपी सरोज ने शिलान्यास किया। स्टेशन अधीक्षक जंघई दिनेश पाण्डेय, चंद्रमणि तिवारी, नंदलाल गुप्ता मौजूद रहें। शाहगंज जंक्शन पर विधायक रमेश सिंह की मौजूदगी शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भारी संख्या में लोगों ने मौजूद रहकर प्रधानमंत्री को सुना। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें