जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खेपतपुर गांव के दिल्लगी का पुरा गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष यादव की रास्ते के विवाद में हत्या कर दी गयी। गुरुवार की सुबह लाश रास्ते में स्थित बाजरे के खेत में मिलने से हड़कम्प मच गया।
सिर कूंचकर की गयी हत्या की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। लाश को कब्जे में ले लिया। मौके से एक पर्स, एक मोबाइल, मिर्चि पावडर का पैकेट व चप्पल बरामद किया गया। ख्रोजी कुत्ता की निशानदेही पर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के घर सुरक्षा के लिए पुलिस लगा दी गई। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा भाई था और उसके तीन बच्चे थे। संतोष जेसीबी चला कर परिवार का पोषण करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात्रि 9 बजे देवकली बाजार के लिए घर से निकला था रात्रि करीब 10:30 बजे वापस लौटते समय उसकी हत्या हो गई। गांव में गुरुवार की सुबह लोगों ने देखकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें