जौनपुर । जनपद में मीरगंज के गोधना बाजार में मुहर्रम पर निकाले गए ताजिए में पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे देश विरोधी नारे लगाए गए। सोमवार की रात सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया है।
इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव में कई थानों की फोर्स भी तैनात रही। इससे गोधना बाजार समेत आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वीडियो में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। दरअसल, बीते शनिवार को मुहर्रम पर जगह-जगह ताजिया के साथ जुलूस निकाल गया।
इसी क्रम में किशुनदासपुर से एक ताजिया निकला, जिसे अगहुआ चौक पर ले जाकर दफन किया गया। इसी दौरान रास्ते में शिव मंदिर के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए, जो वीडियो में साफ- साफ सुनाई दे रहा है। इसमे एक युवक माइक पर तरह-तरह के नारे लगवा रहा था।
वहीं, परशुराम सेवा संस्थान चौकिखुर्द के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। हालांकि, इसके पहले ही प्रशासन की ओर से इसका संज्ञान ले लिया गया था। सीओ अतर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही गई। कई को हिरासत में लिया गया है। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साभार बीटी।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/Arun_BJP_/status/1686073613668204544?t=05gr8PhNiscFHGGiYfcQeg&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें