45 साल की युवती को फेसबुक पर हुआ प्यार,चार बच्चों व पति को छोड़कर पहुंची प्रेमी के घर

45 साल की युवती को फेसबुक पर हुआ प्यार,चार बच्चों व पति को छोड़कर पहुंची प्रेमी के घर

आसीवन (उन्नाव)। फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदली तो अपने चार बच्चों व पति को छोड़कर महिला गोंडा से प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी ने कोर्ट मैरिज कर उसे घर में रख लिया। सर्विलांस की मदद से पति को साथ लेकर गोंडा पुलिस महिला को लेने पहुंची तो उसने कोर्ट मैरिज करने की बात कह साथ चलने से मना कर दिया। पति ने बच्चों का हवाला देकर उसे साथ ले जाने की कोशिश की, लेकि‍न महिला ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पकड़ ली। घंटों चली जद्दोजहद के बाद गोंडा पुलिस व पति खाली हाथ लौट गए।

फेसबुक पर युवक से हुई दोस्‍ती, दोनों ने साथ रहने का क‍िया फैसला
गोंडा जिला के थाना कटरा क्षेत्र की चार बच्चों की मां 45 वर्षीय महिला मोबाइल पर फेसबुक चलाती थी। करीब एक साल पहले वह आसीवन क्षेत्र के अनवरखेड़ा में रहने वाले 35 वर्षीय युवक के संपर्क में आ गई। पहले कई दिनों तक चैटिंग हुई फिर दोनों ने एक साथ रहने का फैसला ले लिया।

चार बच्‍चों, पत‍ि को छोड़कर प्रेमी के पास आ गई मह‍िला
एक माह पहले महिला अपने चार बच्चों व पति को छोड़कर गोंडा से चुपके प्रेमी के पास उसके घर आ गई। प्रेमी ने महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। उधर, महिला का पति उसकी खोजबीन कर रहा था। न मिलने पर गोंडा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन उन्नाव के आसीवन क्षेत्र की मिली। मंगलवार देर रात पति को लेकर पुलिस आसीवन पहुंची।

पत्नी बोली-  प्रेमी के साथ ही रहूंगी, दुखी पत‍ि‍ लौटा वापस  
पत्नी को देख पति ने साथ चलने को कहा तो पुलिस के सामने ही महिला ने साथ चलने और प्रेमी के साथ ही रहने की बात कह दी। लाख समझाने के बाद भी महिला साथ चलने को तैयार नहीं हुई। दुखी पति पुलिस के साथ लौट गया। साभार जेएनएन।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने