गाजियाबाद । जिले में एक पत्नी ने अपने डॉक्टर पति को बहू के बेडरूम में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पति ने बचने के लिए अपने सफाई में कहा कि वो अपनी बहू को सेक्स एजुकेशन दे रहा था।
मामले में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही है। उधर, कौशांबी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला 51 साल की अनीता गर्ग ने पुलिस को बताया कि उसके पति सुबोध गर्ग डॉक्टर हैं। वो अपने पति के साथ मिलकर दिल्ली और गाजियाबाद में क्लिनिक चलाती है। उसने बताया कि दोनों ही क्लिनिक पर मेडिकल स्टोर अटैच है, जो उनका बेटा सिद्धांत चलाता है।
पत्नी ने पति पर बहू के साथ लगाए अवैध संबंध
अनीता गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह महिला, जबकि उसके पति डॉक्टर सुबोध बाल रोग विशेषज्ञ हैं। अनीता का आरोप है कि उसके पति डॉक्टर सुबोध का अपनी बहू (सिद्धांत की पत्नी) से अवैध संबंध है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की पहली शादी सफल नहीं हुई। पहली बहू शादी के कुछ दिनों बाद ही धोखा देकर मायके चली गई, फिर नहीं लौटी।
पहली बहू गहने लेकर भागी, तो बेटे की दूसरी शादी कराई
शिकायतकर्ता अनीता ने कहा कि कुछ साल बाद बेटे सिद्धांत की 16 फरवरी 2021 को दूसरी शादी कराई। सिद्धांत की पत्नी ने मेरे बेटे से दूर रहने के लिए कई बहाने बनाए। मेरे बेटे के प्रति उसका व्यवहार पत्नी वाला नहीं है। अनीता ने कहा कि प्रीति के आने के कुछ महीनों बाद मेरे पति का भी रवैया मेरे प्रति बदल गया। एक दिन मैंने अपनी पति सुबोध को बहूब प्रीति के साथ बेडरूम में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
अनीता ने कहा कि मेरे पति ने सफाई में मुझसे कहा कि वो बहू को सेक्स एजुकेशन दे रहे थे, ताकि सिद्धांत के साथ उसके रिश्ते सही हो जाएं। अनीता ने ये भी कहा कि अब उसे प्रीति के पिता शिव कुमार पांडे से लगातार धमकियां मिल रही है। अनीता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साभार आईबीबीसी 24.
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें