आगरा । जनपद के नगला पदी (न्यू आगरा) में अवैध संबंध के शक में चौकीदार शिशुपाल सिंह ने पत्नी दीपमाला (27) की गला दबाकर हत्या कर दी। वह किराये के मकान में रह रहा था। पत्नी के शव को छोड़कर कमरे में ताला लगाकर अपने घर अलीगढ़ चला गया। वहां परिचित को इस बारे में बताया।
उन्होंने उसे पुलिस को समर्पण करने के लिए कहा। इस पर वो मंगलवार दोपहर को थाने पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। मूलरूप से अलीगढ़ के अटराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला शिशुपाल सिंह जगदीशपुरा क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में चौकीदार है।
मंगलवार दोपहर को वो थाना न्यू आगरा आया। पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है। शव कमरे में पड़ा हुआ है। यह सुनकर पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। उसे ले जाकर कमरा खुलवाया। जहां से उसकी पत्नी का शव बरामद किया।
दीपमाला मॉल में करती थी नौकरी
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शिशुपाल की शादी वर्ष 2016 में नगला पदी निवासी दीपमाला से हुई थी। उनके 3 बच्चे हैं। दीपमाला एक मॉल में नौकरी करती थीं। 10 दिन पहले ही दोनों ने नगला पदी में अनिल चौधरी के मकान में कमरा किराये पर लिया था। बच्चे नानी के घर चले गए। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें