घरेलू कलह से ऊबकर युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान,परिवार में मचा कोहराम

घरेलू कलह से ऊबकर युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान,परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव में घरेलू कलह से ऊबकर एक युवक फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मायके में मौजूद युवक की पत्नी को भी घटना की जानकारी दे दी गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुरारा निवासी युवक कृष्ण कुमार उर्फ पिंटू 32 वर्ष चार महीने पहले असाम में दूसरे समुदाय की लड़की से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। जिसके कारण पत्नी को उसने मायके पहुंचा दिया था। वह पुन: विदाई के लिए प्रयास किया था लेकिन विदाई नहीं हो सकी। तभी से वह अवसाद में रहने लगा। शनिवार को घर में कोई नही था, अकेले होने का फायदा उठाते हुए कमरे में छत के चूल्ले में रस्सी बांधकर फांसी लगा लिया। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने