जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र खुटहन के पिलकिछा गांव के सेमरहा मजरे में गुरुवार की भोर एक किशोर की झटका मशीन से प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना से गुस्साए पीड़ित परिवार के लोगों ने खेत मालिक के घर पहुंचकर हमला कर दिया। घर में रखा सारा सामान तोड़कर नष्ट कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी 16 वर्षीय राजकुमार निषाद पुत्र धर्मेन्द्र का शव भोर में उसके घर के पीछे बांस बल्ली के सहारे फसल सुरक्षा के लिए लगाये गये नंगे तार के नीचे पड़ा पाया था। मृतक की माता का आरोप है कि गांव के ही श्रवण तिवारी और सुनील तिवारी ने नंगा तार दौड़ाकर खेत को घेर रखा है। रात में उसमें विद्युत करेंट जोड़ दिया जाता है। उसकी चपेट में आकर मेरे पुत्र की मौत हो गई। जबकि खेत मालिकों का कहना है कि तार में झटका मशीन से करंट दिया गया है जो जानलेवा नहीं है।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन कर रही थी। इसी बीच पीड़ित पक्ष के पांच दर्जन से अधिक पुरुष व महिल् खेत स्वामी के घर तोड़फोड़ कर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप कि घर के भीतर बाक्स में रखा गहना और नकदी भी उठा ले गए।
सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ शाहगंज शुभम तोंदी पहुंच गए। पुलिस को देख तोड़फोड़ करने वाले मौके से फरार हो गए। घटना को देखते हुए मौके पर पीएसी की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि श्रवण व सुनील तिवारी अपने घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर दो बीघे जमीन में बांस बल्ली के सहारे झटका मशीन के जरिये नंगे तार का घेराव कर रखा है। जिसकी चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई थी। खेत स्वामी दोनों भाइयों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर दोनों आरोपित घर से फरार हो गए। लोगों के गुस्सा को शांत करने के लिए पुलिस ने आरोपित पक्ष के एक युवती को हिरासत में ले लिया।
मचाया तांडव, वृद्धा को नहीं छोड़ा
खुटहन। युवकी की मौत से नाराज पांच दर्जन पुरुष व महिलाएं लाठी डंडा लेकर खेत स्वामी के घर पहुंच कर आधे घंटे तक तांडव किया। घर के सामने बैठी पड़ोस की 70 वर्षीय वृद्धा कलावती देवी को घूंसों से पीट दिया। घर पर खड़े ट्रैक्टर को लाठी से मारकर तोड़ दिया। खेत स्वामी के मकान का मेन दरवाजा तोड़ भीतर घुस कर सभी कमरों का दरवाजा भी तोड़ डाले। भीतर रखा गृहस्थी का सामान कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर,स्टेबलाइजर, बक्सा, आलमारी, डेग तोड़ डाले। सुनील की विवाहित पुत्री अन्नू का आरोप है कि उसके कान से सोने का झुमका तथा सूटकेस में रखा 8 हजार रुपए भी लूट ले गए। पड़ोस में रह रहे श्रवण तिवारी के भतीजे रामप्रकाश ने बताया कि घटना से भयभीत होकर घर की महिलाएं भी कहीं चली गयी हैं। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तोड़ फोड़ की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें