आजमगढ़ । जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरहीं गांव में महिला का शव मिला है। महिला का शव गांव के चकरोड़ के किनारे धान के खेत में फेंका हुआ मिला है। महिला के शव को आस-पास के लोगों ने पहले देखा। उसके बाद शव की जानकारी गांव के लोगों को दी गई। गांव के लोगों ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक महिला ने काले रंग का ब्लाउज पहन रखा था और कत्थई रंग की साड़ी पहनी हुई थी। पुलिस की जांच के दौरान ही महिला के पास से एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। बरामद आधार कार्ड पर महिला का नाम इंद्रावती यादव पति रामचेत यादव लिखा हुआ है। आधार कार्ड पर गांव का नाम खोनहनपुर कोयलसा लिखा हुआ था।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
महिला के पास बरादम आधार कार्ड से महिला की पहचान पुलिस ने की है। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पुलिस इस मामले में घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस की माने तो महिला के शव बरामद होने के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। महिला धान के खेत में आधार कार्ड लेकर क्यों आई। ऐसा भी हो सकता है कि महिला कहीं से आ रही हो, इसी बीच महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया हो। पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाने के लिए जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत सी बातों का खुलासा हो जाएगा। वहीं रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच भी होगी। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें