सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और उसके साथी पर महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और उसके साथी पर महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

एटा। जैथरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का दो बार चुनाव लड़ चुके सपा नेता व उनके एक साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। नगर के पास एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो बार लड़ा था चुनाव

मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शिवपाल सिंह यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ा। दूसरी बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जैथरा के पड़ोसी गांव की निवासी एक महिला ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका पति ट्रक चालक है। घटना के दिन पति और ससुर घर पर नहीं थे। ओमशरन व शिवपाल सिंह यादव बुधवार रात्रि करीब 10 बजे उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसे तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया।

दर्ज हुआ मुकदमा

दूसरे दिन मायके से भाई को बुलाया और थाने पहुंचकर तहरीर दी। बहुत देर तक थाने के अंदर, बाहर पीड़िता और आरोपियों के परिजन के बीच सुलह का प्रयास किया जाता रहा। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

संदिग्ध है मामला

पीड़िता की बड़ी बहन की शादी ओमशरन के बड़े भाई के साथ की गई थी। उसके बहनोई की करीब पांच वर्ष पूर्व मौत भी हो चुकी है। हालांकि दोनों परिवार के सदस्य एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने