पिकअप सवार पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर किया पथराव,वाहन में सवार पीआरडी जवान घायल

पिकअप सवार पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर किया पथराव,वाहन में सवार पीआरडी जवान घायल

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के गोधना बाजार में शनिवार की देर रात पिकअप सवार पशु तस्कर पुलिस टीम पर पथराव कर फरार हो गए। इस घटना में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। एक पीआरडी का जवान घायल हो गया। पुलिस अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

पवई थाने के सब इंस्पेक्टर उमेश चंद्र शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे हमराहियों के साथ पुलिस वाहन से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना पशु तस्करों से हो गया। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया तो वे गति बढ़ाते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। घटना में पुलिस जीप का शीशा टूट गया और पत्थर से पुलिस वाहन में सवार पीआरडी जवान प्रह्लाद राम घायल हो गया।
पुलिस टीम काफी प्रयास के बाद भी पशु तस्करों को पकड़ नहीं सकी। एसआई ने थाने में अज्ञात पिकअप सवार पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फरार पशु तस्करों की तलाश में पुलिस जुटी है। साभार ए.यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने