जौनपुर। जहा समाज में आज लोग रिस्तों का कोई महत्व नही समझता ऐसे में समाज की बहुत सी कुरीतियां भी सामने आने लगते हैं, आज इसी कुरीति और समाज के लिए एक नयी पहल पर महिला थाना जौनपुर मे महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में एक विधवा महिला सबिता आदिवासी पंराउगंज जो कि पहले से दो बच्चों की माँ है का पवन नामक आदिवासी छत्तरपुर जिला आजमगढ़ का विवाह बहुत सारे प्रतिष्ठित लोगो सहित महिला थाना के सभी हमराहीयों की उपस्थिति के बीच सम्पन्न हुआ।
इस विवाह के मौके पर थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने मन्त्रोंच्चारण किया। वहीं उक्त अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिँह ने दूल्हा दुल्हन की गाँठ जोड़ा। जिसके दौरान वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने नव जोड़ी को आशीर्वाद दिया। महिला कांस्टेबल श्रध्दा सिंह ने दुल्हन का श्रृंगार किया । समाजसेवी राखी सिंह ने सबको मिठाई खिलाकर मुह मीठा कराया।उर्वशी सिँह ने कहा कि महिला थाना मे रोज पति पत्नी के झगड़े के सम्बन्ध में आये दिन कोई न कोई मामला आता है, ऐसे में समाज के लिए एक नज़ीर के रूप में नगर महिला थाना थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने मिसाल पेश किया हैं। उनका कहना है कि समाज में लोग ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे छोटी छोटी कुरीतियां दूर हो जाएंगी। वहीं विवाह में लड़के व ल़डकी पक्ष के तरफ़ से उसके परिवार के सभी रिस्तेदार के साथ एस0आई0 राजा राम रंजन, महिला कांस्टेबल पूजा, ममता, दीपा सिंह, आरती, रेखा रुचि सिंह के साथ बहुत सारे लोग थाने में उपस्थित रहे। साभार टीएम।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें