जमीनी विवाद में दो भाईयों में जमकर मारपीट,कुल्हाड़ी से हुए हमले में तीन घायल,एक की हालत गंभीर

जमीनी विवाद में दो भाईयों में जमकर मारपीट,कुल्हाड़ी से हुए हमले में तीन घायल,एक की हालत गंभीर

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित लासा गांव में जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों में बुधवार की शाम को जमकर मारपीट हो गयी। दोनों तरफ से किए गए पथराव व कुल्हाड़ी से हुए हमले में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।

मीरगंज पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही करने में जुटी रही। घायलों में एक की गम्भीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम देवराज पाण्डेय और रामराज पाण्डेय के बीच जमीन विवाद को लेकर पहले कहा सुनी हुई, फिर जमकर पथराव शुरू हो गया। धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया। एक पक्ष से 50 वर्षीय देवराज पाण्डेय व उनकी 47 वर्षीय पत्नी मिथिला देवी और 16 वर्षीय पुत्र चंद्रकांत घायल हो गये। आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने देवराज के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया। आनन फानन मे उन्हे इलाज के लिए मछलीशहर ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। आसपास के लोगों का कहना है की दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन बटवारा होने के बाद बीच मे एक दीवार बना दिया गया था। दूसरे पक्ष के लोग पुरानी दीवार पर छप्पर रख रहे थे। मना करने पर पथराव शुरू हुआ । विरोधी पक्ष से एक ने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने