आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने विगत दिनों प्रदेश भर में 117 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए प्रोन्नत किया था। इस क्रम में आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य के पीआरओ निरीक्षक रहे मंजय सिंह को पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली है। जिले के एसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बैज लगाकर स्वागत करते हुए नए कार्यक्षेत्र के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही मंजय सिंह को जल्द ही नई तैनाती दी जाएगी। इसके साथ ही जिले में कई ऐसे निरीक्षक हैं जो सीओ बनने की लाइन में हैं, जल्द ही इन्हें भी सरकार सीओ बनाकर नई तैनाती देगी।
2015 में बने थे निरीक्षक
पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए मंजय सिंह 1996 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। इसके साथ ही वर्ष 2015 में निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली थी। इसी दौरान वर्ष 2016 से आजमगढ़ जिले के गंभीरुपुर, अहिरौला, जीयनपुर, दीदारगंज, मुबारकपुर, देवगांव और तरवां थाने के प्रभारी रहे चुके हैं। वर्ष 2019 में जिले में नियुक्ति के दौरान थाना प्रभारी देवगांव और प्रभारी मीडिया सेल भी रह चुके हैं। वर्तमान में एसपी अनुराग आर्य के पीआरओ के रूप में कार्यरत हैं। ऐसे में अब प्रोन्नति के बाद उन्हें नई तैनाती दी जाएगी। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें