झोलाछाप डॉक्टर ने 30 वर्षीया महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म,घटना का बनाया वीडियो

झोलाछाप डॉक्टर ने 30 वर्षीया महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म,घटना का बनाया वीडियो

नवादा। जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप डॉक्टर ने 30 वर्षीया महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने घटना की वीडियो बना ली और इसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार महिला का तीन माह तक यौन शोषण करता रहा।

महिला चार बच्चियों की मां बतायी जाती है। इस बीच महिला ने डॉक्टर से वीडियो डिलीट करने के लिए काफी आरजू-मिन्नत की। परंतु डॉक्टर ने उससे वीडियो डिलीट करने के एवज में दो लाख रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर डॉक्टर उसका लगातार शोषण करता रहा।

इस बीच महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी लेकिन पति ने डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाय महिला को ही छोड़ दिया व दूसरे राज्य में भाग गया। महिला थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी महिला के पास जब कोई रास्ता नहीं बचा तो वह नवादा महिला थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बतायी। इसके बाद महिला थाने में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पीड़िता के मुताबिक घटना 28 मई 2023 की बतायी जाती है। वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर के क्लीनिक गयी थी। परंतु उसने धोखे से बेहोशी वाला इंजेक्शन देकर उसके साथ बेहोशी हालत में घटना को अंजाम दिया। महिला थाना कांड संख्या 35/23 में डॉक्टर के विरुद्ध दुष्कर्म व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाये गये हैं। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया व सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी।

डॉक्टर घर छोड़कर फरार
आरोपित डॉक्टर मो. जरार कौआकोल थाना क्षेत्र के बलवा पर गांव के मो. सेराज का बेटा बताया जाता है। वह गांव पर ही रहकर डॉक्टरी करता था। घटना के बाद से वह घर छोड़कर फरार है। महिला थानाध्यक्ष अंशु प्रभा के नेतृत्व में पुलिस ने उसके घर पर कई बार छापेमारी की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस उसके अन्य संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में है। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने