देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा,महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा,महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा

आगरा। यूपी के आगरा में ताज पूर्वी गेट के पास होम स्टे गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा है।

गेस्ट हाउस से 15 वर्षीय एक किशोरी को मुक्त कराया है किशोरी पश्चिम

सांकेतिक चित्र 

बंगाल की रहने वाली है। उसे दिल्ली से चार दिन पहले यहां लाया गया था। किशोरी से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर इसमें गवाह बनाया जा सकता है।

होम स्टे में देह व्यापार की सूचना मिली थी

एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस को होम स्टे में देह व्यापार की सूचना मिली थी। शनिवार को छापा मारकर मौके से एक महिला और दो पुरुषों को पकड़ा गया है। मुक्त कराई किशोरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, लेकिन उसका आधार कार्ड दिल्ली का है।

चार दिन पहले दिल्ली से आगरा लाया गया है। पकड़ी गई महिला खुद को किशोरी की मौसी बता रही है। पुलिस ने किशोरी और महिला से अलग-अलग पूछताछ की। उनके बयान अलग थे। महिला पहले खुद को किशोरी की बहन बता रही थी। बाद में वह मौसी बताने लगी।

पकड़े गए लोगों में एक होम स्टे का कर्मचारी और एक ग्राहक

एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पकड़े गए लोगों में एक होम स्टे का कर्मचारी और दूसरा ग्राहक है। जिस किशोरी को मौके से मुक्त कराया गया है। किशोरी के स्वजन से संपर्क किया जा रहा है। आशंका है कि किशोरी को रुपये का लालच देकर देह व्यापार में ढकेला गया है। साभार जेएनएन

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने