गोरखपुर। जिले के गुलरिहा में बंधक बनाकर महाराष्ट्र में रहने वाली जौनपुर की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस ने केस दर्जकर गोरखपुर के गुलरिहा थाने में ट्रांसफर कर दिया।
पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का एक व्यक्ति महाराष्ट्र में अपने परिवार के साथ रहता है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक आरोपी के रिश्तेदार महाराष्ट्र में पीड़िता के पड़ोस में रहते हैं। आरोपी के मौसेरे भाई को फेसबुक से चैटिंग के दौरान एक किशोरी से नजदीकी हो गई। किशोरी को महाराष्ट्र से गोरखपुर ले आया।
शहर में रहने के लिए होटल में कमरा बुक करने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी साथ में होने के कारण होटल में कमरा नहीं मिला। आरोपी उसे लेकर गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में स्थित अपने घर ले गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक सप्ताह तक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसे वापस महाराष्ट्र छोड़कर मोबाइल बंद कर लिया। युवकों को तलाशने में पीड़िता ने काफी प्रयास किया।
पता न चलने पर पीड़ित के पिता ने महाराष्ट्र में केस दर्ज कराया। जनवरी 2023 में घटनास्थल के आधार पर केस को गोरखपुर स्थानांतरित किया गया था। घटनास्थल का थाना स्पष्ट न होने के कारण मुकदमा हस्तांतरित नहीं हो पाया।
पांच सितंबर को पीड़िता अपने पिता के साथ फिर गुलरिहा थाने पहुंची तो पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल पहुंच गई। उसकी निशानदेही पर घटना स्पष्ट होते ही एक आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस केस हस्तांतरित करने के साथ दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें