ससुरालीजन ने दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला,महिला की तहरीर पर ससुर समेत छह पर केस दर्ज

ससुरालीजन ने दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला,महिला की तहरीर पर ससुर समेत छह पर केस दर्ज

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला की तहरीर पर ससुर समेत छह आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला बंबावन गांव का है। आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अहन गांव में मायके में रह रही साधना देवी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता साधना के अनुसार उसका विवाह वर्ष 2019 में बंबावन निवासी संदीप यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। तीन वर्ष बाद गौना में विदा होकर ससुराल गई। विवाह के समय उसके पिता ने आभूषण, कपड़े व सामर्थ्य के अनुसार नकदी व अन्य सामान दिया था।

आरोप लगाया कि विदाई के कुछ दिन बाद ही और दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। करीब एक वर्ष पूर्व उसे मारपीट कर निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। आरोपित के तौर पर ससुर रवीश चंद्र यादव, सास मीना यादव, जेठानी सोनी यादव, जेठ गहुआ यादव, ननद नीतू यादव व उसके पति विनोद यादव को नामजद किया। थानाध्यक्ष राम जनम यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। साभार जेएनएन।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने