जौनपुर। थाना क्षेत्र के सिकरारा गांव की अनुसूचित बस्ती में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव की यूबीआई के पीछे स्थित दलित बस्ती निवासी सूरज गौतम उर्फ कल्लू (35) का बृहस्पतिवार की देर रात पत्नी ज्योति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सूरज ने गुस्से में आकर ज्योति के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे वह खून से लथपथ जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। वह यहीं नही रुका।
गुस्से में उसने अपने पैर पर भी कुल्हाड़ी मार ली। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बारे में मीडिया के माध्यम जानकारी हुई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें