मां के बहादुरी के आगे भाग खड़े हुए बदमाश,महिला ने बेटे को बचाया,खुद लिया लोहा,देखे वीडियो

मां के बहादुरी के आगे भाग खड़े हुए बदमाश,महिला ने बेटे को बचाया,खुद लिया लोहा,देखे वीडियो

दिल्ली। ऊत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में आधी रात को बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को पहले जोरदार टक्कर मार दी। तेज आवाज सुनकर आईटी इंजीनियर युवक बाहर निकला तो वह बदमाशों से भिड़ गया।

बदमाश उसे गोली मारने का प्रयास करने लगे, लेकिन इस दौरान इंजीनयर की मां वहां पहुंच गई।

मां बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने आईडी इंजीनियर को गोली मारने की खूब कोशिश की, लेकिन उसकी मां दरवाजे पर बदमाशों से लोहा लेती रही। मजबूर होकर बदमाश बिना गोली चलाए ही फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने इंजीनियर अभिषक कश्यप (28) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दोनों बदमाश नारंगी रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर आए थे। अभिषेक ने बदमाशों की बाइक की चाबी निकालने की कोशिश की थी।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक परिवार के साथ गली नंबर-16, विजय पार्क, मौजपुर में रहता है। वह पेशे से आईटी इंजीनियर है। 16 सितंबर की रात को वह घर पर सो रहा था। इस बीच उसने तेज धमाके की तरह आवाज सुनी। वह घर के बाहर निकला तो उसने देखा कि दो बाइक सवार युवकों ने उसकी दरवाजे पर खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी हुई थी।

अभिषेक युवकों से भिड़ गया और उसने बदमाशों से की बाइक की चाबी निकालने का प्रयास किया। खुद को घिरता देखकर अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन अभिषेक अपने घर में घुस गया। इस बीच उसकी मां दरवाजे पर आ गई। बदमाशों ने घर के दरवाजे से अभिषेक को गोली मारने का प्रयास किया।
लेकिन बार-बार मां ने बदमाशों के प्रयास को विफल कर दिया। थककर बदमाशों को वहां से फरार होना पड़ा। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों में तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। साभार ए यू।

देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/livevikaskumar/status/1703788174353318086?t=Br0NCdPsavnyqoOIYjl33g&s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने