जौनपुर । गणपति उत्सव के दूसरे दिन बुधवार की शाम लगभग 20 हजार लोगों से तिलकधारी महाविद्यालय का खेल मैदान भर गया था। हनी सिंह और अक्षरा सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया।
![]() |
फाइल फोटो |
रात करीब आठ बजे मंच पर आयीं अक्षरा सिंह ने माइक पकड़कर वक्रतुंड महाकाय....सूर्य कोटि समप्रभ से शुरुआत की। उनके इस भजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी डांस टीम के साथ जैसे ही गर्मी में गरदा उड़ावत चलै गाकर ठुमका लगाया कि समूचा जनसमुदाय झूमने लगा। लोग अपनी मोबाइल की लाइट जलाकर मंच की ओर हिला हिलाकर अपने खुशी का इजहार करते रहे। इसके बाद अपने हिट गानों की पूरी शृंखला ही मौजूद जनसमुदाय को सुनाकर अक्षरा ने खूब वाहवाही लूटी।
हमरी चुनरिया पर झनकौआ,..जान मारे...व हमरा अखियां के कजरा चाहत बाय गाकर अक्षरा ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। अक्षरा जनता से पूरी तरह से जुड़कर और ठुमका लगाकर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही थीं। कभी वह खड़ी तो कभी अवधि जौनपुरिया भाषा में भी दर्शकों से जुड़ रही थी। अक्षरा के गाने पर डांस करने वाली लड़कियां भी लाल कपड़ों में रंग बिरंगी लाइटों के बीच अद्भुत प्रस्तुति दे रही थीं। कार्यक्रम में देवी गीत के साथ साथ लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा... गाने को भी लोगों ने खूब पंसद किया।
आज ब्लू है पानी, पानी पानी पानी पानी से की शुरुआत
जौनपुर। रॉक स्टार हनी सिंह ने मंच पर आते ही अपने सबसे लोकप्रिय गाना आज ब्लू हैं पानी, पानी पानी..और दिल भी सनी सनी गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद उनकी प्रस्तुति शुरू हुई तो रुकने का नाम नहीं ली। उनके गाने को सुनने के लिए युवा पीढ़ी काफी देर से इंतजार करते रहे। उनका इंतजार पौने नौ बजे के बाद खत्म हुआ और हनी सिंह ने उनकी डिमांड पर भी एक दो गाना सुनाया। सनसेट का टाइम हो...ठंडी ठंडी टेट हो..भी लोगों ने खूब पसंद किया।
जौनपुर से तीस साल पुराना रिश्ता हैं मेरा : सुनील शेट्टी
जौनपुर। टीडी कालेज के मैदान पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी अन्ना ने जौनपुर के युवाओं को स्वस्थ रहने का टिप्स तो दिया ही साथ ही जौनपुर से अपने रिश्ते को भी उजागर किया। बहुत ही भावुक होकर कहा कि यहां के संजय कुमार रावत ने हमारे पिताजी को बहुत स्नेह दिया। जीजान से उनकी सेवा की। आज भी साथ है। ऐसे जौनपुर के लोगों को हम कभी भूल नहीं सकते हैं।
आईएएस अभिषेक के आग्रह पर उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य से सम्बंधित टिप दिए। बोले समय से खाना सोना और नशे से दूर रहना सबसे पहला काम। फिर कुछ व्यायाम और कसरत करें। अपनी बात खत्म किया था कि भीड़ से आवाज आने लगी कि तुम दिल की धड़कन में रहते हो रहते हो...यह सुनकर सुनील ने इसी गाने पर अक्षरा के साथ थिरक उठे। लोगों की मांग पर कुछ चुनिंदा फिल्मों के डायलाग भी बोले। कौन साला मरता है...अगर मर भी गया अंजली तो कौन तुम्हे भूल सकता हैं,साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें