अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने टहल रहे 12 वर्ष के किशोर को किया अगवा, परिजनों ने दर्ज कराया केस

अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने टहल रहे 12 वर्ष के किशोर को किया अगवा, परिजनों ने दर्ज कराया केस

जौनपुर। थाना क्षेत्र मीरगंज स्थित सेमरी डिहवा निवासी अनिकेत (12) पुत्र राजेश कुमार मौर्य को रविवार दोपहर दो बजे अज्ञात बाइक सवार उठा ले गए। अनहोनी की आशंका से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जंघई से मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर दोपहर में अनिकेत टहल रहा था। इस दौरान अज्ञात दो बाइक सवार उसे बाइक पर बैठाकर उठा ले गए। मामले की जानकारी परिजनों ने थानाध्यक्ष मीरगंज उदय प्रताप सिंह को दी। पुलिस ने जंघई रेलवे स्टेशन व आसपास के बाजार में खोज बीन की लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह का कहना है कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करके खोजबीन जारी है। व्हाट्सएप ग्रुप पर सभी सूचना प्रसारित कर दी गई है। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने